रांची। झारखंड में संचालित सरकारी स्कूलों का निरीक्षण 16 जनवरी से होगा। इसके लिए टीम गठित कर दी गई है। इसका आदेश झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् के परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी ने 12 जनवरी को जारी कर दिया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत समग्र शिक्षा की विभिन्न गतिविधियों एवं मध्याह्न भोजन योजना का संचालन किया जा रहा है। ये दोनों योजनाएं केन्द्र प्रयोजित है। इनका सतत् निरीक्षण व पर्यवेक्षण किये जाने की आवश्यकता है। इसके लिए पदाधिकारी व कर्मियों का दल गठित किया गया है। दल के सामने अंकित जिलों का भ्रमण जनवरी में किये जाने के लिए आबंटित किया गया है।
आदेश में यह भी कहा गया है कि दिसंबर, 2022 में किये गये भ्रमण में प्राप्त किये गये issues की समीक्षा की जायेगी कि कितने बिन्दु पर सुधार हुआ है।
संबंधित पदाधिकारी / कर्मी जिला भ्रमण के क्रम मे आवंटित जिला के यथासंभव विद्यालयों, क्षेत्रीय कार्यालयों, प्रखंड कार्यालयों का निरीक्षण / अनुश्रवण / समीक्षा करेंगे। निरीक्षण / अनुश्रवण / समीक्षा कार्य 16 जनवरी से 30 जनवरी, 2023 के बीच किया जाना है। उक्त भ्रमण की समीक्षा 7 फरवरी, 2023 को की जायेगी ।।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!