टाटा मैजिक के ड्राइवर वर खलासी की 27 दिसंबर को छह लोगों ने मिलकर की थी हत्या
खूंटी। अड़की थाना क्षेत्र में टाटा मैजिक के ड्राइवर और खलासी की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में घाघरा गांव के रहने वाला शंकर लोहरा उर्फ काड़े, राम सिंह मुंडा उर्फ राय सिंह मुंडा और सोहराय मुंडा शामिल है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में उपयोग किए गए हथियार जिसमें कुल्हाड़ी एक दौली और एक टाटा मैजिक जीएच 10 बीए 7032 को बरामद किया गया है। खूटी डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि मैजिक चालक के साथ रहने वाली एक महिला ने अपने पांच संबंधियों के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दी थी। हालांकि मुख्य साजिशकर्ता महिला सहित तीन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि हत्याकांड के मास्टरमाइंड महिला दो बच्चों की मां है। 9 साल पहले महिला अपने पति से अलग हो गई थी। कुछ साल पहले मैजिक चालक संजय बड़ाईक के संपर्क में आई। 3 वर्षों से संजय के साथ में किराए के मकान में रह कर रेजा का काम करती थी। डीएसपी ने बताया दो-चार माह पहले महिला का संजय के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। इस विवाद के बाद संबंध में कड़वाहट आने लगा। 23 दिसंबर को महिला अपने गांव अड़की के घाघरा चली गई। 27 दिसंबर को महिला ने संजय को फोन की और विवाद खत्म करने को लेकर गांव बुलाई। संजय अपने खलासी रामू सिंह के साथ महिला के गांव पहुंच गया। महिला ने अपने पांच रिश्तेदारों के साथ मिलकर संजय और रामू सिंह को धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों शवों को बदानी के गंगदा गांव के जंगल में फेंक दिया था।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!