एक दो दिन में न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक आ सकती है गिरावट
रांची। झारखंड के मौसम में कल से फिर बदलाव आने की संभावना है। पिछले तीन दिनों की ठंड से कुछ राहत मिलने के बाद कल 27 दिसंबर से फिर शीतलहरी चलने के आसार है। हल्की बादल के कारण तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने से तेज ठंड से कुछ राहत थी। लेकिन आज के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों के तापमान में कमी से शीतलहर बढ़ेगी। इससे सुबह और रात में कनकनी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार देश के उत्तरी भाग में चल रही शीतलहर का असर झारखंड पर भी पड़ सकता है। उत्तर की सर्द हवा का रुख राज्य के निवासियों को कपकपा सकता है। अगले एक दो दिन में न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। जबकि अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री नीचे आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार देश के उत्तरी भाग में शीतलहर का दौर चल रहा है। जबकि बंगाल की खाड़ी में बना तूफान दक्षिण पश्चिम दिशा में श्रीलंका तट की ओर है। इससे झारखंड में 24 घंटे के अंदर बादल के छट जाने की उम्मीद है।
आज रात तक छट सकते है बादल
मौसम विभाग के अनुसार आज भी राज्य में कहीं-कहीं हल्के बादल छाए सकते हैं। लेकिन देर रात तक बादल के छट जाने की संभावना है। इसके बाद हवा के रूप में बदलाव आएगा। दक्षिण पूर्व की जगह उत्तर पश्चिम की सर्द हवा से कनकनी बढ़ेगी। पिछले चौबीस घंटों के दौरान राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री अधिक चल रहा है।
रांची के तापमान में हुई बढ़ोतरी
रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 16 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब 7 डिग्री अधिक है। राज्य के कुछ जगह को छोड़ अधिकतम जिलों का तापमान सामान्य से अधिक है। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य तापमान से 7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
मौसम का उतार-चढ़ाव का असर सेहत पर
मौसम के मिजाज में बदलाव के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। बदले हुए मौसम में लोग बीमार पड़ रहे हैं। सर्दी-खांसी और बुखार से लोग पीड़ित हो रहे है। डॉक्टरों ने ऐसे मौसम में लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी है।
28 से रांची के तापमान में आयेगी गिरावट
मौसम विभाग ने अपने पूवार्नुमान में बताया है कि 27 दिसंबर से पलामू प्रमंडल से मौसम का मिजाज फिर बदलना शुरू होगा। 28 से रांची और आसपास के जिलों में तापमान गिरना शुरू होगा। जिससे सर्द हवा के कारण कितनी बढ़ेगी और सुबह शाम का रात का तापमान ठंडा हो जाएगा।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!