साहेबगंज। मृतिका रेबिका पहाड़िन के पैतृक गांव गोडा पहाड़ राजमहल लोकसभा के सांसद विजय कुमार हांसदा पहुँच कर शोकाकुल परिजनों से मिलकर ढाढ़स बंधाया। उन्होंने परिजनों को सरकार की सभी प्रकार की लाभ उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने मृतिका रेबिका पहाड़िन के कब्र पर जाकर मोमबत्ती जलाकर दिवंगत आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया। उन्होंने कहा कि घटना मानवीय नही है। सरकार की संवेदना मृतिका के परिजनों के साथ है।
उन्होंने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आरोपियों के साथ किसी प्रकार की कोताही बरती नही जाएगी। कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से आरोपियों को फांसी दिलाने के लिए सरकार विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि परिजनों व समाज के साथ हमारी सरकार है। उन्होंने कहा कि सभी के सहभागिता से ही समाज पर हो रहे कुरीतियों को रोका जा सकेगा।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव शामू हेम्ब्रम, झामुमो नेता स्टीफन मुर्मू, जेठा मरांडी, पुर्व प्रखण्ड सचिव रिजवान अंसारी, हेमलाल हेम्ब्रम, जॉर्ज मरांडी, बेटका मुर्मू, लक्ष्मण हांसदा, मरांग बेसरा, रमेश मुर्मू, मांझी मरांडी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!