टाटा स्टील ने किया जैम@स्ट्रीट का आयोजन, लोगों ने की जमकर मस्ती और
जमशेदपुर। टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा क्रिसमस को खास बनाने के लिए जैम@स्ट्रीट का आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य आकर्षण बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कराटे, ग्राउंड चेस के अलावा एडवेंचर स्पोर्ट्स रहा। इसके अलावा आयोजन में शामिल हुए लोगों ने जुंबा, योगा, चारकोल पेंटिंग, फेस पेंटिंग, टैटू, म्यूजिक, हेल्दी जूस, गरम चाय के अलावा और भी बहुत कुछ आंनद लिया। इस आयोजन को लेकर शहवासियों में काफी उत्साह देखा गया। यह आयोजन हर बार बिष्टुपुर स्थित मेन रोड पर होता था। लेकिन यह पहली बार है कि आयोजन बारीडीह स्थित कदानी रोड पर हुआ है। इस आयोजन का उद्देश्य दौड़-भाग भरी जिंदगी से हटकर लोगों को सड़क पर ही मौज मस्ती करने का मौका देना। उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था ताकि वह सुबह उठकर किसी भी तरह के खेल से अपने आप को जोड़ सकें। इसी उद्देश्य से आज सुबह कदानी रोड़ पर ही योगा, कराटे, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, क्लाइंबिंग सहित कई तरह के खेलों का आयोजन हुआ। कई संस्थाओं ने तनाव मुक्त जीवन के लिए शहर के युवाओं को अलग-अलग आसनों की जानकारी दी। वहीं कई जिम संचालकों ने अपनी बॉडी को किस तरह से फिट रखें इसके लिए अलग-अलग तरह की कसरत का भी प्रदर्शन किया। इस आयोजन में 13-14 साल से लेकर 20 साल तक के युवाओं की जमकर भीड़ उमड़ी। कोई अपने दोस्तों के साथ सेल्फी ले रहा था तो कोई अलग-अलग ग्रुपों में शामिल हो रहा था। किसी ने हैंड बॉल में हाथ आजमाएं तो किसी ने क्लाइंबिंग कर अपनी क्षमता को जांचा। इस पूरे आयोजन भीड़ उमड़ी।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!