जमशेदपुर। बालू और स्टोन चिप्स के अवैध कारोबारियों के खिलाफ जिला प्रशासन और खनन विभाग ने कार्रवाई शुरू की है। जिला प्रशासन की टीम ने पटमदा और बोड़ाम प्रखंड में अभियान चलाकर कई वाहनों को जब्त किया है। उपायुक्त के निर्देश पर सीओ चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में शुक्रवार को रात्रि 11:30 बजे से रात 2:00 बजे तक अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क से गुजरने वाली सभी वाहनों की जांच की गई। कमलपुर थाना क्षेत्र के कुमीर एवं महूलतल में गिट्टी लदे 4 हाईवा को जब्त किया गया। हाईवा संख्या डब्लू बी-55 5075, डब्लूबी-73 बी 2140 डब्यूबी-55 4892 और डब्लूबी-55 ए 4587 को जांच के दौरान रोका गया। जांच दल द्वारा गिट्टे से संबंधित कागजातों की मांग की गयी। लेकिन ड्राइवरों ने कोई भी कागजात नहीं दिखाया। जिसके बाद वाहनों को जब्त किया गया। इसे आगे की कार्रवाई के लिए अंचल अधिकारी ने कमलपुर थाने को सौंप दिया। थाना प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि खनन विभाग को सूचना करने के बाद विभागीय कार्यवाही के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। जिला प्रशासन की कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में बालू और गिट्टी का अवैध करोबार करने वालें लोगों में हड़कंप है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!