हजारीबाग। बाइक में कोयला लाद कर कारोबार करने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए टीपीसी के नक्सलियों ने एक बाइक में आग लगा दी। रांची-हजारीबाग सीमावर्ती क्षेत्र के हिंदगीरी घाटी में उग्रवादियों ने कोयला लदे बाईक में आगजनी की है। घटना की सूचना के बाद केरेडारी और बुढ़मू थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है। घटना शुक्रवार अहले सुबह 4 बजे का बताया जा रहा है। टीपीसी संगठन द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि टीपीसी संगठन द्वारा पूर्व में अवैध कोयला संचालन को बंद करने को लेकर निर्देश दिया था। बावजूद अवैध कोयला कारोबारी लगातार कोयला ढो रहे थे।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!