संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत

by Aaditya HridayAaditya Hriday

जमीन के कागजात देने से किया इनकार तो चला दी गोली

लातेहार। संपत्ति विवाद में कागजात नहीं देने पर बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने बाद में पकड़ लिया। घटना लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के नावागढ़ गांव की है। शुक्रवार की देर रात संपत्ति विवाद के कारण यह बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या की। छोटे भाई की हत्या करने के बाद आरोपी लोगों को डराने के लिए हवा में पिस्टल लहराते फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। बताया जा रहा है कि मनोज प्रसाद अपने छोटे भाई दिलीप प्रसाद के घर रात में जमीन के कागजात मांगने गया था। जमीन के कागजात नहीं देने पर बड़े भाई गुस्सा हो गया और पिस्टल निकाल कर भाई के उपर गोली चला दी। गोली दिलीप प्रसाद के गर्दन पर लग गई। दिलीप प्रसाद के मौके पर ही मौत हो गई। इधर बताया जा रहा है कि मनोज का पिता और परिवार के दूसरे सदस्यों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। । स्थानीय लोगों के मुताबिक पिता रामदेव साव से मनोज का विवाद कुछ दिन पहले हुआ था। लेकिन उस समय गांव के लोगों ने मामले को सुझला दिया था। इसके बाद उम्मीद थी कि विवाद खत्म हो गया। शुक्रवार की रात में मनोज ने अपने छोटे भाई से फिर विवाद कर लिया। कहासुनी के दौरान ही मनोज ने फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गया। ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देख मनोज ने पिस्टल लहराते हुए भाग गया। गांव में गोली मारकर हत्या करने पर दहशत फैल गया है। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि युवक ने संपत्ति विवाद को लेकर अपने भाई पर ही गोली मारकर हत्या की है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More