पारा में तीन डिग्री सेल्सियस तक होगा गिरावट, 15 से फिर बढ़ेगी ठंड
रांची। राजधानी और आसपास के इलाकों में 15 दिसंबर तक सुबह में कोहरा और धुंध का सामना करना पड़ेगा। कल बादलों का डेरा से राहत मिलने की संभावना है। जिसके बाद आकाश पूरी तरह साफ हो जायेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया कि झारखंड में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। फिलहाल झारखंड में आकाश में बादल छाये रहने के कारण राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ गया है। करीब-करीब सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि से ऊपर चल रहा है। वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेसि के आसपास पहुंच गया है। मौसम केंद्र ने पूवार्नुमान किया है कि 14 दिसंबर से आकाश पूरी तरह साफ हो जायेगा। उसके बाद तापमान गिरने लगेगा और एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। अधिकतम तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच रहेगा। हालांकि मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश की संभावना से इनकार किया है।
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का है असर
मौसम विभाग के अनुसार देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का कहर लगातार जारी है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। इस वजह से राज्य के निचले इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी बर्फबारी देखने को मिल रहा है। जिसके असर से राज्य के तापमान में गिरावट आयी है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!