सरायकेला। आरआईटी थाना क्षेत्र के इच्छापुर बजरंग टोला में रोहित मांझी नामक युवक पर तलवार से हमला किया गया। हमला आपसी विवाद में किया गया। रोहित पर पांच युवकों ने तलवार से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में रोहित मांझी को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि रोहित मांझी बीती रात ड्यूटी से घर लौट रहा था। पहले से घात लगाए पांच युवक रोहन साहू, कबीर मुखी, समीर भगत, रवि साहू, मोहन साहू ने तलवार और उस्तरा से उस पर हमला कर दिया। जिससे रोहित मांझी बुरी तरह घायल हो गए। देर रात रोहित को टीएमएच अस्पताल ले जाया गया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय बजरंग टोला के लोग वार्ड पार्षद धीरेन महतो, झामुमो नेता मोहन कर्मकार के नेतृत्व में थाना पहुंचकर पांचों नामजद आरोपियों के विरुद्ध लिखित शिकायत की है। स्थानीय लोग गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना पर प्रदर्शन किये। थाना प्रभारी सागरलाल महथा ने कहा कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चल रहा है। घायल युवक खतरे से बाहर है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!