ताइक्वांडो कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में 140 खिलाडियों को मिला ग्रेड

इरबा में झारखंड यूनाइटेड ताइक्वांडो मार्शल आर्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित

रांची। झारखंड यूनाइटेड ताइक्वांडो मार्शल आर्ट एसोसिएशन की ओर से ताइक्वांडो कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। इरबा स्थित बीएनएन गर्ल्स स्कूल में आयोजित परीक्षा ताइक्वांडो के जिला सचिव शकील अंसारी की देखरेख में हुआ। इस बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में रांची जिले के 8 स्कूलों के करीब 140 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में जज के रूप में बुंडू के मोहम्मद जमील अंसारी ने परीक्षा लिया। जबकि मनजीत सिंह, शाहनवाज अंसारी, हसीब अंसारी, चंचला कुमारी, सुषमा कुमारी ने सहयोग किया। बेल्ट ग्रेडिंग में पास हुए खिलाड़ियों को स्कूल के डायरेक्टर अनवर अहमद अंसारी, प्राचार्य ए जे अंसारी, मोहसिन आलम, अफान अंसारी व अन्य अतिथियों द्वारा बेल्ट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जज मोहम्मद जमील अंसारी ने बताया कि ताइक्वांडो खेल से लोग अपने भविष्य बना रहे हैं। यह खेल सुरक्षा की दृष्टि से काफी बेहतर है। यह एक ऐसा खेल है जिसमें सेल्फ डिफेंस के साथ ओलंपिक तक का सफर तय करने में मदद मिलती है। इस अवसर पर स्कूल की छात्रा इरम जिया, हसीन आफरीन, परवीन, अजकीया परवीन, नंदनी कुमारी, अर्चना कुमारी, शोभा कुमारी, मुस्कान कुमारी, सुनीता कुमारी, रिया कुमारी, भुनेश्वरी कुमारी, बसंत कुमारी तथा शिवचरण कुमार सहित अन्य को बच्चों ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित किया।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More