पलामू टाइगर रिजर्व के मजदूरों ने किया विधायक रामचंद्र सिंह के घर का धेराव

by Aaditya HridayAaditya Hriday

बकाया भुगतान और नियमित मजदूरी की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन
पलामू। पलामू टाइगर रिजर्व में कार्यरत मजदूरों ने झारखंड वन श्रमिक यूनियन के बैनर तले आज विधायक रामचंद्र सिंह के आवास पर घेराव किया। मजदूरों ने लंबित मजदूरी भुगतान को अविलंब कराने की मांग की। कहा कि जबसे पलामू टाइगर रिजर्व में मजदूर के रूप में कार्यरत है, अब तक कभी भी नियमित रूप से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। इस कारण मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पीटीआर के मजदूर जंगल और जानवर बचाने के लिए जान जोखिम में डालकर रात दिन मेहनत करते रहते हैं। बावजूद इसके वन प्रबंधन के द्वारा मजदूरी भुगतान में सक्रियता नहीं दिखाई जाती है। समय पर मजदूरी भुगतान नहीं होने के कारण कई मजदूरों के घरों में चूल्हे भी नहीं जल पाते हैं। इतना ही नहीं पैसे के अभाव होने के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस वर्ष अप्रैल से लेकर नवंबर तक मजदूरी भुगतान नहीं किया गया है। मजदूरों ने बताया कि केंद्र प्रायोजित योजना के तहत व राज्य सरकार के द्वारा भुगतान होता है। लेकिन वहां से राशि विमुक्त नहीं होने के कारण भुगतान लंबित है। इसके लिए विभागीय पदाधिकारी भी गंभीर नहीं दिख रहे हैं। विधायक रामचंद्र सिंह ने सभी मजदूरों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगे जायज है और वह वन श्रमिकों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि भुगतान को लेकर जहां भी कोई अड़चन है उसे दूर कराने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More