मतदान ख़त्म होते ही झारखण्ड पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को किया गिरफ्तार

भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | मतदान खत्म होने के तुरंत बाद झारखंड पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया | ब्रह्मानंद नेताम ने कहा कि वे कभी सपने में भी नहीं सोच सकते थे कि विरोधी पार्टी के लोग इस प्रकार का गंदा आरोप चुनाव जीतने के लिए लगाएंगे |बता दे कि आज भानुप्रतापपूर् में मतदान किया जा रहा है वही मतदान के दिन ही झारखंड पुलिस भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को पकड़ने भानूप्रतापपुर पहुंची है |

बता दे कि इसके पहले यह खबर आई थी कि हाईकोर्ट ने उन्हें राहत मिली है रेप के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी इसे भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की जीत माना जा रहा था उन्होंने अपने बयान में कहा था कि सत्य की हमेशा जीत होती है जिस प्रकार से बेवजह का आरोप कांग्रेस ने उन पर लगाया था उससे कोर्ट ने भी उन्हें राहत दी है गौरतलब है कि कांग्रेस चीफ मोहन मरकाम ने बीते दिनों भाजपा प्रत्याशी पर झारखंड में एक नाबालिग से रेप का आरोप लगाया था जिसके बाद राजनीतिक गलियारों से यह मामला गरमाया हुआ है | बीते दिन पुलिस झारखंड से पूछताछ के लिए आई थी उसी समय कयास लगाए जा रहे थे कि ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी होगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया था पुलिस वापस लौट गई थी जिसके बाद ही हाईकोर्ट ने नेताम ने के गिरफ्तारी पर रोक की याचिका लगाई गई थी |

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More