गढ़वा। भंडरिया पुलिस ने नक्सली संगठन टीपीसी के नाम पर लेवी वसूलने करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोग लेवी वसूलने के साथ पर्चा चिपका कर लोगों में दहशत फैलाने का काम करते थे। गढ़वा एसपी अंजनी झा ने बताया कि जिले के बड़गड़ ओपी अंतर्गत टेहरी पंचायत के मुखिया को फोन कर टीपीसी संगठन के नाम पर लेवी मांगने का मामला सामने आया। जिसके बाद एसडीपीओ रंका के दिशानिर्देश में विषेश टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार हुए अपराधियों में जितेंद्र यादव, आजाद अंसारी, अनिल यादव और माधव पनीका शामिल हैं। इन सभी अपराधियों के पास से पुलिस ने तीन देसी कट्टा, दो कारतूस सहित दो मोबाइल बरामद किया है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!