डीएवी रजरप्पा में सीबीएसई इंटर स्कूल स्पोर्ट्स एंड गेम्स प्रतियोगिता

Published: Updated:

प्रतियोगिताओं से बच्चों की खेल प्रतिभाएं निखरती हैं: प्राचार्य

रजरप्पा। डीएवी रजरप्पा में तीन दिवसीय सीबीएसई इंटर स्कूल स्पोर्ट्स एंड गेम्स प्रतियोगिता में क्लस्टर लेवल-3 खो-खो टूनार्मेंट में स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतर खेल प्रति•ाा का प्रदर्शन किया। प्राचार्य हिमांशु झा ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से खेल प्रतिभाएं निखरती हैं। बच्चों को शिक्षण कार्यों के अलावा खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। आज खेल को कैरियर के एक बेहतर विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। खेल में कैरियर बनाने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने एक लक्ष्य लेकर आगे बढ़ने की अपील की। खेल उत्सव के सफलतापूर्वक आयोजन में खेल शिक्षक डी. मुखोपाध्याय, खेल शिक्षक मनीष कुमार सिंह, संजय कुमार, अंजनी पाण्डेय, देव मधु, पीके बेहेरा, स्नेहा सराफ, सुमन कुमारी, सुश्री सोनी, अर्चना लाल, पुनम प्रसाद, सत्यकाम आर्य, मो. खालिद सरफराज, रामाशीष विश्वकर्मा एवं अन्य शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी ने सहयोग किया। प्रतियोगिता के परिणाम के अनुसार बालक वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा 9 प्वाइंट, होली क्रॉस घाटोटांड-7 पॉइंट्स, मिथिला एकेडमी बोकारो-3 प्वाइंट, ग्रिजली विद्यालय कोडरमा-3 पॉइंट्स, क्रीसेंट पब्लिक स्कूल बोकारो-3 पॉइंट्स, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल-चास 2 पॉइंट्स, डीएवी रजरप्पा-14 पॉइंट्स, होली क्रॉस घाटोटांड-10 पॉइंट्स, ओ पी जिंदल पतरातु-10 पॉइंट्स से विजयी रहे। जबकि बालिका वर्ग में मिथिला एकेडमी बोकारो-1 प्वाइंट, डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा-1 प्वाइंट, मॉडर्न इंग्लिश स्कूल नवादा -1 प्वाइंट, साउथ ईस्टर्न रेलवे चक्रधरपुर-2 पॉइंट्स, होली क्रॉस चंदनक्यारी-6 पॉइंट्स, डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा-12 पॉइंट्स और संत मेरी स्कूल मसौढ़ी, पटना-1 प्वाइंट से विजय रही।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More