रांची | प्राइवेट स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन पासवा की ओर से कल 4 सितंबर को आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह व कार्यशाला में शामिल होने के लिए पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद आज रांची पहुंच गए।
राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद के आगमन पर पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे एवं उपाध्यक्ष लाल किशोर नाथ शाहदेव के नेतृत्व में पासवा पदाधिकारियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। शिक्षक सम्मान समारोह को लेकर शहर में होल्डिंग, बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे हैं, दीक्षांत मंडप को भी सजाने संवारने का काम अंतिम चरण में है।
अलग झारखंड राज्य गठन के बाद सबसे बड़े शिक्षक सम्मान समारोह में रांची सहित झारखंड के करीब 2000 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षक सम्मान समारोह की सफलता को लेकर निजी विद्यालय के संचालकों की लगातार बैठकें एवं संपर्क हो रही हैं। पासवा प्रदेश अध्यक्ष आलोक दूबे ने कहा सम्मान समारोह को लेकर शिक्षकों में काफी उत्साह है।निजी स्कूलों के शिक्षकों को इतने बड़े मंच पर उनके योगदान और प्रतिबद्धता को अहमियत देने का काम पासवा कर रही है जो काफी प्रशंसनीय है। स्वागत करने वालों में महेन्द्र प्रसाद, राहुल गोसाईं,मेंहुल कृष्णा,विशाल सिंह,रीतेश कुमार, रोहित कुमार मुख्य रूप से शामिल थे।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!