बालों की ज्यादातर समस्याओं का समाधान करता है सरसो का तेल

by Aaditya HridayAaditya Hriday


सरसो के तेल का इस्तेमाल सिर्फ खाना पकाने में ही नहीं किया जाता बल्कि इसका इस्तेमाल बालों को काला घना और खूबसूरत बनाने में भी किया जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर सरसो का तेल बालों को झड़ने से रोकता है, साथ ही बालों को मजबूत भी बनाता है। यह बेजान और पतले बालों के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी है। सरसों के तेल में आयरन, विटामिन ए, डी, ई और के, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बालों को पोषण देते हैं।
सरसो के तेल से बालों की मसाज करने से बालों के झड़ने की समस्या का बेहतर उपचार किया जा सकता है। हेयर लॉस और बेजान बालों का सबसे बड़ा कारण सिर की स्किन में ब्लड सकुर्लेशन का बिगड़ना है। सरसो का तेल लगाने से ब्लड सकुर्लेशन ठीक रहता है। आइए जानते हैं कि इतना उपयोगी सरसों का तेल बालों के लिए किस तरह फायदेमंद है। सरसों का तेल बालों के लिए एक नेचुरल कंडीशनर है जो बालों को घना और हेल्दी बनाता है। सरसो के तेल से बालों की मसाज करने से बाल मुलायम, रेशमी और घने नजर आते हैं। बालों में सरसों के तेल से मसाज करने से बालों की डैंड्रफ से निजात मिलती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटींफंगल गुण मौजूद होते हैं जो स्कैल्प की बैक्टीरिया और फंगस से हिफाजत करते हैं। बालों की ग्रोथ कम हैं तो सरसो का तेल लगाएं। सरसों के तेल में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, बीटा-कैरोटीन, सेलेनियम बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं।
बालों में किस तरह लगाएं सरसो का तेल: अगर आप बालों पर सरसो का तेल लगाना चाहती है तो शैंपू करने से पहले थोड़ा सा सरसो का तेल हाथों पर लेकर हथेलियों के बीच रगड़ें और गुनगुना तेल बालों की जड़ों तक लगाएं। बालों पर तेल से कुछ देर मसाज करें और 1 घंटे बाद बालों को शैंपू कर लें। सरसो के तेल से आपके बाल सॉफ्ट और संट्रॉन्ग बनेंगे।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More