पत्नी ने पति की हत्या कर किए 22 टुकड़े

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

 दिल्ली में फिर से इसी तरह का सनीसनीखेज मर्डर केस सामने आया है. इस मर्डर केस में पत्नी ने पति की हत्या कर उसके 22 टुकड़े किए. फिर एक-एक टुकड़े को ठिकाने लगाती रही. इस अपराध में महिला को बेटे का भी साथ मिला. हत्या करीब छह माह पूर्व हुई है. मगर, श्रद्धा मर्डर केस में शव को ठिकाने लगाने के तरीके के बाद इस मर्डर केस का उसी तर्ज पर अनुसंधान किया गया तो यह खुलासा हुआ. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है.

download 9

शव के टुकड़े को ठिकाने लगाने का सीसीटीवी फुटेज भी जारी हुआ है. फुटेज में बेटा एक बैग लेकर जाते हुए दिखता है और उसके पीछे मां भी है. पुलिस का दावा है कि मां और बेटा शव का टुकड़ा फेंकने के लिए अक्सर में देर रात ही निकलते थे. पुलिस के अनुसार एक-दो फुटेज दिन के भी हैं.

दिल्ली पुलिस को पहली बार 5 जून को दिल्ली के पांडव नगर इलाके में पेट्रोलिंग करने के दौरान शव के टुकड़े मिले थे. जो सड़ चुके थे. इनकी पहचान मुश्किल हो गई थी. तब बात आई गई हो गई थी. इसी बीच श्रद्धा मर्डर केस शव के 35 टुकड़े करके उसे ठिकाने लगाने की बात सामने आई तो पुलिस ने इस मामले को उससे जोड़कर जांच शुरू कर दी. तब खुलासा हुआ कि बॉडी अंजन दास की थी, जो त्रिलोकपुरी में रहते थे, हत्या भी वहीं की गई थी.

पुलिस के अनुसार पत्नी पूनम ने अपने बेटे दीपक के साथ मिलकर अंजन की हत्या की थी. पूनम को शक था कि अंजन के अवैध संबंध हैं. सबसे पहले महिला ने अपने पति को नींद की गोलियां दीं और उसके बाद हत्या कर दी. इसके बाद बेटे के साथ मिलकर बॉडी के टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रख दिया. इसके बाद पांडव नगर और आसपास के इलाकों में कई चक्कर लगाकर टुकड़े फेंक दिए.

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More