श्राद्ध का भोज खाने के दौरान कार ने रौंदा, 1 की मौत, 18 घायल

सारण | बिहार के सारण जिले में बेकाबू कार ने श्राद्ध का भोज खा रहे 18 लोगों को कुचल दिया इस हादसे में एक की मौत हो गयी. जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी. घटनास्थल पर लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी. आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतक की पहचान शत्रुघ्न कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गयी है |

घटना के बाद लोगों ने कार सवार लोगों को अपने कब्जे में ले लिया और मुख्य सड़क राम जानकी पथ पर आगजनी करते हुए जमकर विरोध-प्रदर्शन किया. मामले की सूचना मिलते ही मशरक थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और कार सवार लोगों को भीड़ के कब्जे से छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया. इस दौरान पुलिस को भी भीड़ के आक्रोश का सामना करना पड़ा. लोगों ने पुलिस प्रशासन हाय-हाय का नारा लगाया |

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मशरक के लखनपुर गोलंबर के नजदीक कर्ण कुदरिया गोपी टोला गांव में श्राद्ध भोज कार्यक्रम चल रहा था. लोग सड़क किनारे भोज खा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार सड़क किनारे के दुकान को तोड़ते हुए लोगों को रौंदते चली गयी. इस घटना में एक की मौत हो गयी. हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान शत्रुघ्न कुमार के रूप में हुई है. जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों का आरोप है कि कार चालक नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था. पुलिस ने कहा कि फिलहाल घटना के प्रमुख कारणों को पता नहीं चल पाया है. कार सवार लोगों से मामले की पूछताछ की जा रही है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More