संगोष्ठी में व्यापारियों को टीडीएस के प्रावधानों व फेसलेस असेसमेंट पर दी गई जानकारी
चाईबासा। चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं पश्चिमी सिंहभूम चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सयुंक्त तत्वावधान में आयकर विभाग के सहयोग से टीडीएस के प्रावधानों व फेसलेस असेसमेंट पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें शहर के लगभग 150 लोग शामिल हुए। मंच संचालक संजय चौबे ने किया। संगोष्ठी का शुभारंभ बिनोद अग्रवाल अपर आयुक्त जमशेदपुर, मनीष कुमार झा पर आयुक्त टीडीएस रेंज रांची, सिद्धार्थ पांडेय आयकर अधिकारी टीडीएस जमशेदपुर,सत्येंद्र कुमार आयकर अधिकारी वार्ड 1 जमशेदपुर, संजय पूर्ति आयकर अधिकारी चाईबासा, सुखदेव सिंह आयकर अधिकारी चाईबासा, नितिन प्रकाश क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एफजेसीसीआई, मधुसूदन अग्रवाल अध्यक्ष चाईबासा चेंबर, राजकुमार ओझा अध्यक्ष पश्चिमी सिंहभूम चेंबर ने सयुंक्त रूप से दिप प्रज्ज्वलित कर किया। मधुसूदन अग्रवाल और राजकुमार ओझा ने उपस्थित सदस्यों और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नितिन प्रकाश ने उपस्थित आयकर अधिकारियों से व्यापारी वर्ग के लिए सम्मान जनक सुविधाओं की मांग रखी। जिसका समर्थन करते हुए अपने संबोधन में बिनोद अग्रवाल अपर आयुक्त जमशेदपुर ने स्पष्ट किया की उक्त निर्णय भारत सरकार के अधीन है। सभागार में मनीष कुमार झा अपर आयुक्त टीडीएस रेंज रांची द्वारा टीडीएस प्रावधानों पर संक्षिप्त विवरण दिया गया। जिसकी विस्तृत जानकारी पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से सिद्धार्थ पांडेय आयकर अधिकारी टीडीएस जमशेदपुर द्वारा दी गयी। कार्यक्रम के क्रमानुसार फेसलेस असेसमेंट पर विभाग की कार्यशैली तथा संबंधित विषय पर विस्तृत जानकारी पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से सत्येंद्र कुमार आयकर अधिकारी वार्ड 1 जमशेदपुर द्वारा सदन में साझा की गई। कार्यक्रम में अजय गुप्ता, छोटेलाल तामसोय, छोटे लाल गुप्ता, इम्तियाज खान, पंकज आहूजा, राधा मोहन बनर्जी, पवन अग्रवाल, मनीष गुप्ता, नितिन अग्रवाल, दुर्गेश खष्ठाी, आदित्य सारडा, विकास अग्रवाल, विवेक सिन्हा, गौतम राठौड़, सतीश करनानी, मृणाल सराफ, जसपाल सिंह, मुकेश मोदी, नीरज संदवार, निर्मल गुप्ता, निशा केडिया, पवन अग्रवाल, किशन खिरवाल, सुनीत खिरवाल, राजीव खिरवाल, बीरबल गोयल, रामवतार विजयवर्गीय, राजू विजयवर्गीय तथा बाबूलाल विजयवर्गीय आदि उपस्थित थे।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!