ब्वॉयफ्रेंड के फोन पर दूसरी लड़की की आवाज सुनते ही लड़की गुस्से में आ गई। उसने बॉयफ्रेंड के लिविंग रूम में एक सोफे में आग लगा दी।
अमेरिका के टेक्सास से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है जहां गुस्साई गर्लफ्रेंड ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के घर में पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं आग लगाने से पहले उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड के घर से कई कीमती सामान भी चुरा लिए थे। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और कड़ी पूछताछ कर रही है। वहीं आग लगने के बाद से लड़के के घर वाले दहशत में हैं और उन्होंने लड़की पर चोरी के आरोप लगाए हैं।
क्या है मामला?
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सोटो नाम की लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड को फेसटाइम किया था। उस वक्त एक दूसरी महिला ने कॉल उठा लिया। फिर क्या था, आवाज सुनते ही सोटो आगबबूला हो गई। आनन-फानन में वह ब्वॉयफ्रेंड के घर पहुंची और पहले कीमती ज्वेलरी और सामान की चोरी कर ली। फिर बदला लेने के लिए उसने ब्वॉयफ्रेंड के लिविंग रूम में एक सोफे में आग लगा दी और देखते ही देखते पूरे घर में आग फैल गई। जब घर में आग लगी थी, वीडियो रिकॉर्ड किया गया था और यह दिखाया गया था कि उसने सोफे पर आग लगाई थी जो फैल गई। आग से घर में 50,000 अमेरिकी डॉलर का सामान जलकर राख हो चुका है।
वो महिला बॉयफ्रेंड की रिश्तेदार निकली
जिस महिला की आवाज सुनने के बाद सोटो आगबबूला हुई थी वह महिला उसके प्रेमी की करीबी रिश्तेदार निकलीं। सबसे बड़ी बात यह की लड़की ने आग लगाते वक्त वीडियो रिकॉर्डिंग भी की। सोटो को सोमवार दोपहर लगभग 2:30 बजे बर्गलरी हैबिटेशन-फोर्स, गुंडागर्दी और आगजनी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!