हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने तब तक चैन से नहीं बैठेगी भाजपा : दीपक प्रकाश

Published: Updated:

हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ अभियान के तहत भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली

रांची। हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ अभियान के तहत भाजपा ने आज राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया। रांची में प्रदेश भाजपा की ओर से मोरहाबादी मैदान से आक्रोश रैली निकाली गयी। इससे पहले सैकड़ों की संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मोरहाबादी मैदान में जमा हुए। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में समाहरणालय के लिए आक्रोश रैली निकाली गई। रैली मोरहाबादी मैदान से रेडियम रोड होते हुए कचहरी चौक से समाहरणालय के समक्ष पहुंचा। रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर और हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। समाहरणालय पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर अपने संबोधन में दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य की जनता त्राहिमाम कर रही है। पूरे राज्य में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। सरकार को गद्दी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा जब तक इस सरकार को उखाड़ नहीं फेंकती, तब तक चैन से नहीं बैठेगी। विधायक सीपी सिंह ने कहा हेमंत सरकार भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है। सरकार को जनता ने विकास के लिए जनादेश दिया था। लेकिन यह सरकार राज्य को विनाश की ओर ले कर जा रही है। विपक्ष होने के नाते हमअपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। आक्रोश प्रदर्शन में सांसद संजय सेठ, सांसद आदित्य साहू, विधायक समरी लाल, नवीन जायसवाल, प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, प्रदीप वर्मा सहित सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।

डीसी आफिस का घेराव, पुलिस से हल्की नोकझोंक

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकतार्ओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से भारी संख्या में जवान तैनात किये गये थे।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More