प्रथम चरण में विद्यालय, दूसरे चरण में प्रखंड और तीसरे चरण में जिला स्तर पर होगा
रांची। स्कूली बच्चों के लिए खेलो झारखंड अब सोमवार 14 नवंबर से शुरू होगा। झारखंड के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में खेलो झारखंड के आयोजन की तिथि में फेरबदल की गयी है। पूर्व में यह प्रतियोगिता 5 नवंबर से होने वाली थी। इस संबंध में रांची जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि जिले के सभी सरकार और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में खेलो झारखंड 2022-2023 का आयोजन किया जाना है। इसके लिए सभी प्रखंडों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। रांची जिला शिक्षा पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि आदेश के आलोक में विद्यालय एवं प्रखंड स्तर पर खेलो झारखंड का आयोजन सुनिश्चित किया जाना है। आदेश में यह भी कहा गया है कि इस काम में अपने क्षेत्र के अधीन शारीरिक शिक्षकों को संलग्न करेंगे। प्रखंड स्तर से विद्यालयों में होने वाले कार्यक्रम का अनुश्रवण के लिए संकुल साधन सेवी और प्रखंड साधन सेवी का प्रतियोगिता भी करेंगे। जारी निर्देश के अनुसार रांची जिले में खेलो झारखंड का आयोजन विद्यालय स्तर पर 14 एवं 16 नवंबर तक, प्रखंड स्तर पर 18 एवं 19 नवंबर और 25 तथा 26 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!