केंद्रीय सरना समिति और सरना प्रार्थना सभा ने हेमंत सोरेन का किया जोरदार स्वागत-अभिनंदन
रांची। 1932 खतियान आधारित स्थानीयता और नियुक्ति तथा सेवाओं में आरक्षण वृद्धि का विधेयक झारखंड विधान सभा से पारित होने पर झारखंड वासियों में इतना उत्साह उमंग उल्लास और खुशी है, इसकी बानगी आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय परिसर में भी देखने को मिली। इस ऐतिहासिक पहल के लिए केंद्रीय सरना समिति और सरना प्रार्थना सभा ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। इस मौके पर उन्होंने खूब जयकारे लगाए। एक -दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशियों को इजहार किया। वहीं, आतिशबाजी कर जश्न मनाया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा – झारखंड और झारखंड वासियों के मान -सम्मान और अस्मिता के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इन दोनों विधेयकों को पारित कर हमारी सरकार आदिवासियों- मूलवासियों को उनका हक और अधिकार देने का कार्य किया है। झारखंड विकास के रास्ते पर आगे बढ़ चुका है और यह सिलसिला नही थमेगा।




Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!