पतरातू लेक रिजॉर्ट मुख्य गेट के समीप सड़क दुर्घटना में युवक की मौत युवक अपनी पैशन प्रो बाइक से रांची जा रहा था, इसी दौरान हुआ हादसा

by Aaditya HridayAaditya Hriday

रामगढ़। पतरातू लेक रिजॉर्ट मुख्य गेट के समीप आज सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार भूरकुंडा ग्लास फैक्ट्री निवासी रविकांत 22 वर्ष पिता स्व बबन प्रसाद अपनी पैशन प्रो बाइक (जेएच24बी-0288) से रांची की ओर जा रहा था। इसी दौरान लेक रिजॉर्ट मुख्य गेट के समीप पीछे से आ रहा एलपी ट्रक रविकांत को रौंदते हुए फरार हो गया। हालांकि एलपी ट्रक (जेएच02एडब्लू- 5136) को पिठोरिया थाना पुलिस की मदद से पिठोरिया घाटी के सीमलबेडा में पकड़ लिया गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही पतरातू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और थाना ले गई। पुलिस ने एलपी ट्रक को जब्त कर लिया।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More