उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दिनदहाड़े कोर्ट के अंदर एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह थाना सदर बाजार स्थित तीसरी मंजिल में बने एसीजेएम ऑफिस गए थे. आरोपी ने वकील को पीछे से सिर में गोली मारी. इसके बाद वह तमंचा मौके पर छोड़कर भाग निकला.
सोमवार को यह वारदात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर हुई. वकील भूपेंद्र सिंह कोर्ट की तीसरी मंजिल में एसीजेएम ऑफिस की ओर जा रहे थे, तभी किसी ने तमंचे से उन पर फायर कर दिया. गोली सिर के पीछे के (bullet hit the back of the head) हिस्से में लगी. मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
जिस वक्त वारदात हुई उस वक्त ऑफिस में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए काफी देर तक किसी को पता नहीं चल सका.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!