नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के लिए राष्ट्रीय मास्टर प्लान पीएम गतिशक्ति योजना शुरु किया। 100 लाख करोड़ की यह योजना रेल और सड़क सहित 16 मंत्रालयों को जोड़ने वाला डिजिटल प्लेटफार्म है। जिसके जरिए लाखों करोड़ों की योजनाओं को पूरी रफ्तार से लागू करने में मदद मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि देश के विकास को सबसे ज्यादा नुकसान सरकारी विभाग के आपसी खींचतान से पहुंचा है। सभी विभाग का प्लान अलग-अलग बनता है। इससे निर्णय प्रक्रिया प्रभावित होती है और बजट भी बर्बाद होता है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!