राज्य के 6 जिलों में बिजली संकट, 4 से 8 घंटे तक हो रही है लोड शेडिंग,रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह में उपभोक्ता परेशान

by Aaditya HridayAaditya Hriday

रांची। डीवीसी ने झारखंड बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) को दिए अल्टीमेटम के मुताबिक कमांड एरिया के जिलों में बिजली कटौती शुरू कर दी है

इससे राज्य के छह जिलों रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह में बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। इन जिलों में चार से लेकर आठ घंटे तक की लोड शेडिंग हो रही है। ग्रिड सब-स्टेशन शुरू होने ले जेबीवीएनएल का कई हिस्सों में अपना नेटवर्क हो गया है। इसलिए डीवीसी की कटौती की मार कम पड़ रही है। धनबाद में गोविंदपुर ग्रिड, चतरा और हजारीबाग में इटखोरी ग्रिड जबकि गिरिडीह में सरिया जमुआ संचरन लाइन चार्ज होने से उपभोक्ताओं को जेबीवीएनएल के नेटवर्क से बिजली दी जा रही है। जेबीवीएनएल प्रबंधन त्योहारों के मौसम में कटौती को रोकने के लिय प्रयास कर रहा है। डीवीसी से करीब 600 मेगावाट बिजली खरीद कर जेबीवीएनएल आपूर्ति करता है। डीवीसी के अल्टीमेटम के मुताबिक 31 अक्तूबर तक 2110 करोड़ जेबीवीएनएल पर बकाया है। कहा गया है कि समझौते की शर्तों के मुताबिक 50 प्रतिशत यानि 300 मेगावाट बिजली कटौती होती रहेगी। दूसरी ओर जेबीवीएनएल प्रबंधन इस स्थिति से निपटने के लिये डीवीसी प्रबंधन से वार्ता करने में जुटा है। जेबीवीएनएल का कहना है कि कैबिनेट के फैसले के मुताबिक खरीदी गई 600 मेगावाट बिजली के बदले 100 करोड़ रुपये का भूगतान हर महीने किया जा रहा है। यह दो तिहाई बिजली की कीमत है। ऐसे में डीवीसी को कटौती करनी भी है तो वह एक तिहाई करीब 200 मेगावाट की करे।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More