…जब सड़क पर बैठ गए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

मंत्री आवास घेरने आई सहिया हुई गदगद, जय-जयकार करते लौटी

जमशेदपुर। वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर राज्यभर से आई सहिया बहने आज उस समय हतप्रभ हो गई जब स्वास्थ्य मंत्री अपने आवाज से निकलकर खुद उनके बीच आकर सड़क पर ही बैठ गए। मंत्री बन्ना गुप्ता को जैसे ही जानकारी मिली कि राज्य भर की सहिया आंदोलन करने उनके आवास पहुंची है, वह खुद उनकी बात सुनने घर से बाहर आ गए। वेतन बढ़ाने और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रही सहियाओ के बीच में सड़क पर ही आकर बैठ गए। उनकी बातों को गंभीरता से सुना। उनको बताया कि वह खुद राज्य सरकार और केंद्र सरकार से कई बार इस विषय पर चर्चा कर चुके हैं और आश्वस्त किया कि जल्द ही इस संबंध में सरकार फैसला लेगी।

बन्ना गुप्ता ने आंदोलनकारी सहिया बहनों के आंदोलन का समर्थन किया, उनको मिठाई खिलाई और खुद भी आंदोलनकारी बहनों के हाथों से मिठाई खाई। स्वास्थ्य मंत्री का यह व्यवहार देख वहां जुटी सहिया बहनें जय जयकार करते हुए उनके आवास से विदा हुई।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More