1971 के नरसंहार को मिले अंतरराष्ट्रीय मान्यता, बांग्लादेश के मंत्री मुजम्मिल हक ने की अपील

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:


ढाका । 1971 में हुए नरसंहार को बांग्लादेश 50 साल के बाद भी भुला नहीं पाया है। इस नरसंहार के 50 साल के बाद बांग्लादेश के मुक्ति युद्ध मामलों के मंत्री एकेएम मुजम्मिल हक ने 1971 के नरसंहार को अंतरराष्ट्रीय मान्यता देने की मांग की है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि जो भी मुक्ति युद्ध की भावना में विश्वास करते हैं। उन्हें इस नरसंहार को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलाने के लिए एकजुट होना चाहिए। बांग्लादेश समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ढाका में प्रेस को संबोधित करते हुए एकेएम मुजम्मिल हक ने कहा कि 1971 के नरसंहार को आजादी के 51 वर्षों के बाद भी अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिल पाई है। मंत्री मुजम्मिल हक ने 9 दिसंबर के अलावा 25 मार्च को अंतरराष्ट्रीय नरसंहार दिवस के रूप में मान्यता देने की मांग की है। एकेएम मुजम्मिल हक ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने अपने स्थानीय सहयोगियों के सहयोग के साथ मिलकर 30 लाख लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। करीब 9 महीने के दौरान उन्होंने दो लाख महिलाओं के साथ अत्याचार किया। इस दौरान उन्होंने घरों में आग लगा दी और बड़े पैमाने पर बांग्लादेश में लूटपाट की थी। बता दें कि 26 मार्च 1971 को शेख मुजीबुर रहमान ने बांग्लादेश को एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया था। इसके कारण बांग्लादेश की आजादी के लिए मुक्ति युद्ध शुरू हुआ। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने देश में जमकर नरसंहार किया था। बांग्लादेश की आजादी की इस लड़ाई में भारत ने भी अहम भूमिका निभाई थी। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार ने 25 मार्च को राष्ट्रीय नरसंहार दिवस घोषित किया है।

महसा अमिनी की मौत पर भड़कीं ईरानी महिलाएं, बाल काटकर जताया विरोध
तेहरान । ईरानी नागरिक महसा अमिनी की पुलिस कस्टडी में मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। महसा अमिनी के समर्थन में ईरान की महिलाओं ने अब विरोध जताना शुरू कर दिया है। इस बीच, ईरानी महिलाएं महसा अमिनी के समर्थन में अपने बालों को काट रही हैं। एक ईरानी पत्रकार और कार्यकर्ता मसीह अलीनेजाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर महिलाओं के बाल काटते हुए वीडियो को साझा किया है। ईरानी पत्रकार मसीह अलीनेजाद ने वीडियो ट्वीट कर लिखा कि महसा अमिनी की हत्या के विरोध में ईरानी महिलाएं अपने बाल काटकर और हिजाब जलाकर विरोध कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि 7 साल की उम्र से अगर हम अपने बालों को नहीं ढकते हैं, तो हम स्कूल नहीं जा पाएंगे या नौकरी नहीं कर सकेंगे। हम इस रंगभेद व्यवस्था से तंग आ चुके हैं। एक अन्य ट्वीट में ईरानी पत्रकार ने तेहरान विश्वविद्यालय के वीडियो को साझा किया। उन्होंने लिखा कि पुलिस कस्टडी में हुई महसा अमिनी की हत्या के विरोध में सैकड़ों छात्र विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ये सभी महसा अमिनी की मौत से काफी दुखी हैं। अलीनेजाद ने एक और ट्वीट में कहा कि कल सुरक्षा बलों ने साघेज शहर में प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं, लेकिन अब तेहरान भी इस विरोध में शामिल हो गया है। इसके अलावा अलीनेजाद ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक और वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि बहादुर महिलाएं महसा अमिनी के समर्थन में दूसरे दिन भी सड़कों पर उतरी हैं, हम सब एकजुट हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं, जिनमें से कुछ लोग घायल भी हुए। लेकिन ईरानी जनता गलत काम के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करते रहेंगे।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने आर्थिक स्थिति को लेकर कहा- विनाशकारी बाढ़ के बावजूद हम कर्ज चुकाने में सक्षम
इस्लामाबाद । पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने रविवार को कहा कि देश में विनाशकारी बाढ़ के बावजूद भी हम कर्ज चुकाने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि देश में अभूतपूर्व बाढ़ के बाद भी पाकिस्तान ऋण दायित्वों पर बिल्कुल नहीं चूकेगा। पाकिस्तान में भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। देश में बाढ़ से करीब 33 मिलियन से लोग प्रभावित हुए हैं, जिससे अरबों डालर का नुकसान हुआ है और देशभर में अब तक 1500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद, चर्चा है कि पाकिस्तान कर्ज चुकाने में पिछड़ जाएगा। वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने समाचार एजेंसी को बताया, ‘चुनौतीपूर्ण माहौल को देखते हुए, देश में स्थिरता का रास्ता थोड़ा मुश्किल पहले से ही था और यह अभी और भी कठिन हो गया है।’ उन्होंने कहा, ‘अगर हम कोई भी निर्णय सावधानीपूर्वक लेते हैं तो हम कर्ज चुकाने में डिफाल्ट नहीं होंगे। बिल्कुल नहीं।’ उन्होंने कहा कि कड़े नीतिगत फैसलों की बदौलत ही पाकिस्तान कई महीनों बाद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का विश्वास जीत पाया है और कटऋ कार्यक्रम को पटरी पर लाने में सफल रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान में बाढ़ के बावजूद भी ज्यादातर स्थिरीकरण नीतियां और लक्ष्य अभी भी ट्रैक पर हैं, जिसमें घटते विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि शामिल है। उन्होंने कहा कि अगस्त के अंत में कटऋ फंडिंग में 1.12 बिलियन डालर मिलने के बावजूद केंद्रीय बैंक का भंडार 8.6 बिलियन डालर है, जो कि केवल एक महीने के आयात के लिए पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अभी भी 4 अरब डालर तक भंडार बढ़ाने में सक्षम होगा। उन्होंने अनुमान लगाया कि बाढ़ के बाद चालू खाता घाटा 2 अरब डालर से अधिक नहीं बढ़ेगा।

बाइडन की चीन को चेतावनी, बोले- ताइवान पर हुआ हमला तो अमेरिकी सेना भी लड़ेगी जंग
वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को एक साक्षात्कार में कहा कि अमेरिकी सेना चीनी आक्रमण की स्थिति में ताइवान की रक्षा करेगी। चीन-ताइवान मुद्दे पर यह उनका अब तक का सबसे स्पष्ट बयान आया है। एक साक्षात्कार में यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिकी सेना चीन द्वारा ताइवान पर हमला किए जाने के बाद उसकी रक्षा करेगी? इसके जवाब में बाइडन ने उत्तर दिया, हां-बिलकुल। बाइडन के इस बयान के बाद टिप्पणी करते हुए व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा कि ताइवान के प्रति अमेरिकी नीति नहीं बदली है। प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति पहले भी यह कह चुके हैं कि अमेरिका ताइवान की रक्षा के लिए हमेशा खड़ा रहेगा। बता दें कि बाइडन के साथ सीबीएस द्वारा लिया गया यह इंटरव्यू पिछले हफ्ते आयोजित किया गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति आज महारानी एलिजाबेथ कक के अंतिम संस्कार के लिए ब्रिटेन में आए हैं। गौरतलब है कि अमेरिका लंबे समय से यह स्पष्ट नहीं करने की नीति पर अड़ा हुआ था कि वह ताइवान पर हमले का सैन्य जवाब देगा या नहीं। हालांकि अपने 60 मिनट के साक्षात्कार में बाइडन ने दोहराया कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं किया है और वन-चाइना नीति के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर ताइवान को देश के तौर पर मान्यता नहीं दी है।

अब अफगानिस्तान की तालिबान सरकार भी अगले 3 महीनों के भीतर टिकटॉक और पबजी पर लगाएगी बैन
काबुल । टिकटॉक और पबजी ऐप कई देशों में प्रतिबंधित हैं। कई देशों में बैन होने के बाद अब अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने भी इन दोनों ऐप पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। तालिबान के नेतृत्व वाले दूरसंचार विभाग की एक घोषणा का हवाला देते हुए मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि तालिबान अगले 3 महीनों के भीतर अफगानिस्तान में टिकटॉक और पबजी ऐप पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तालिबान ने सुरक्षा क्षेत्र के प्रतिनिधियों और शरिया कानून प्रवर्तन प्रशासन के एक प्रतिनिधि के साथ बैठक में इन ऐप्स के प्रतिबंध की घोषणा की है। इसी बैठक में अफगानिस्तान में टिकटॉक और पबजी दोनों पर 90 दिनों के भीतर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है। इसके साथ ही अफगानिस्तान के दूरसंचार और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं ने इस प्रतिबंध के संबंध में जानकारी साझा की है और निर्धारित समय के भीतर दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। बता दें कि अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद तालिबान के नेतृत्व में एक अंतरिम अफगान सरकार पिछले साल 15 अगस्त को सत्ता में आई थी। अफगानिस्तान में तालिबान के अधिग्रहण से इस देश को आर्थिक संकट और भोजन की कमी से जूझना पड़ा रहा है। अफगानिस्तान में मानवीय संकट भी काफी बढ़ गया है। तालिबान में मानवाधिकारों के व्यापक उल्लंघन, महिलाओं और लड़कियों को उनकी स्वतंत्रता से वंचित करने के डर से हजारों अफगानी नागरिक देश छोड़कर भाग गए हैं।

एयर रेस के दौरान हुआ हादसा, पायलट की मौत
नेवाडा : अमेरिका के नेवादा स्टेट में एक जेट क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई। हादसा रेनो एयर रेस के दौरान हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस के दौरान कई जेट्स ने उड़ान भरी। इनमें से एक जेट अचानक ही गिरता हुआ दिखाई दिया। जैसे ही जेट जमीन से टकराया उसमें आग लग गई। घटनास्थल पर धूएं का गुबार उठा और जेट का मलबा दिखा। ऑडियंस में बैठे लोगों ने हादसे का शिकार हुए जेट को खतरनाक बताया। लोगों ने कहा कि क्रैश होने के बाद जेट आग के गोले की तरह दिख रहा था। जेट के क्रैश होने के बाद मेडिकल टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही पायलट की पहचान बताई जाएगी। रेनो एयर रेसिंग एसोसिएशन के चेयरमैन और उएड फ्रेड टेलिंग ने कहा- इस एयर रेसिंग इवेंट में 152 जेट्स ने हिस्सा लिया। 156 पायलट्स मौजूद थे। एयर रेसिंग के तीसरे लैप के दौरान भयानक हादसा हो गया। इसमें पायलट की मौत हो गई। हादसा कैसे हुआ, इसकी वजह फिलहाल नहीं पता चली है। नेशनल ट्रांस्पोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन इस हादसे की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा- हादसे के बाद बाकी सभी जेट्स की लैंडिंग करवाई गई। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। 2022 के सभी रेस ऑपरेशन सस्पेंड कर दिए गए हैं। हम हादसे में मारे गए पायलट के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More