रांची के कुशाग्र श्रीवास्तव झारखंड टॉपर, मिला 100 परसेंटाइल

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने पेपर-2 के लिए जेईई-2022 का स्कोर घोषित

देशभर में कुल 24 टॉपर, सभी ने हासिल किया 100 परसेंटाइल

रांची। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने पेपर-2 के लिए जेईई-2022 के लिए अंतिम स्कोर घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में देश भर के 24 स्टूडेंट्स ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किया। जिसमें से रांची का बेटा कुशाग्र श्रीवास्तव भी शामिल है। वह झारखंड का एकमात्र स्टूडेंट्स है जिसने 100 परसेंटाइल हासिल किया। इस परीक्षा में देश भर के करीब 7 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। पूरे देश भर से 24 बच्चों ने इस एग्जाम में टॉप किया है। टॉप करने वाले इन 24 स्टूडेंट्स को 100 परसेंटाइल मिले हैं। 100 परसेंटाइल पाने वाले देश के 24 परीक्षार्थियों की सूची में झारखंड के कुशाग्र श्रीवास्तव का भी नाम शामिल होकर राज्य का गौरव बढ़ाया है। डोरंडा निवासी ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपुदाना के छात्र कुशाग्र श्रीवास्तव ने 100 परसेंटाइल हासिल कर झारखंड टॉपर होने का गौरव हासिल किया था। इस लिस्ट में राजस्थान, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्य से बच्चों ने बाजी मारी है। परीक्षा में पूरे 100 अंक पाने वालों में परीक्षार्थियों में 5 छात्र आंध्र प्रदेश से हैं। जबकि 5 तेलंगाना से हैं और राजस्थान के 4 छात्रों ने 100 में से 100 अंक मिले हैं। एनटीए के अनुसार, हरियाणा, महाराष्ट्र, असम, बिहार, पंजाब, केरल, कर्नाटक और झारखंड के एक-एक कैंडिडेट को पूरे 100 अंक परीक्षा में मिले हैं।

5 कैंडिडेट्स का रोका गया है रिजल्ट
इस साल जेईई मेन्स एग्जाम में 24 बच्चों को पूरे 100 अंक मिले हैं। इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए जेईई एग्जाम बहुत अहम माना जाता है। हालांकि गलत तरीकों का इस्तेमाल करने की वजह से 5 कैंडिडेट्स के रिजल्ट को रोक दिया है.

24 बच्चों को मिले पूरे 100 अंक

श्रेणिक मोहन सकला महाराष्ट्र
नव्या राजस्थान
सार्थक माहेश्वरी हरियाणा
कृष्णा शर्मा राजस्थान
पार्थ भारद्वाज राजस्थान
स्नेहा पारीक असम
अरुदीप कुमार बिहार
मृणाल गर्ग पंजाब
पेनिकलपति रवि किशोर आंध्र प्रदेश
पोलीसेट्टी कार्तिकेय आंध्र प्रदेश
रूपेश बियाणी तेलंगाना
धीरज कुरुकुंडा तेलंगाना
जस्ती यशवंत वी वी एस तेलंगाना
बुसा शिव नागा वेंकट तेलंगाना
थॉमस बीजू चीरमवेलिल केरल
अनिकेत चट्टोपाध्याय तेलंगाना
बोवा हरेन सात्विक कर्नाटक
मेंडा हिमा वामसी आंध्र प्रदेश
कुशाग्र श्रीवास्तव झारखंड
कोय्याना सुहास आंध्र प्रदेश
कनिष्क शर्मा उत्तर प्रदेश
मयंक मोटवानी राजस्थान
पल जलजाक्षी आंध्र प्रदेश
सौमित्र गर्ग उत्तर प्रदेश

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More