रिम्स पहुंचकर रमेश बैस इलाजरत पद्मश्री सिमोन उरांव से मिले
शीध्र स्वास्थ्य होने की कामना, कहा सेहत में हो रहा है सुधार
रांची। बेड़ो निवासी पद्मश्री जलपुरुष सिमोन उरांव को लकवा की शिकायत के बाद रिम्स में भर्ती किया गया है। अस्पताल के साइकोलॉजी विभाग के दूसरे तल्ले पर स्थित न्यूरोलॉजी वार्ड में उनका इलाज डॉ गोविंद माधव की देखरेख में चल रहा है। आज सिमोन उरांव से मिलने राज्यपाल रमैश बैस रिम्स पहुंचे। मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने उनका हाथ थाम कर उन्हें अपनी उपस्थिति का एहसास दिलाया। राज्यपाल ने कहा कि आप जल्द स्वस्थ होंगे। राज्यपाल ने उनके परिजनों से इलाज की व्यवस्था को लेकर जानकारी ली है। राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि जैसे ही मुझे जानकारी मिली की पद्मश्री सिमोन उरांव को लकवा मार दिया है। मैं उनसे मिलने के लिए रिम्स पहुंच गया। उन्होंने कहा कि दो दिन के इलाज में उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह जल्द स्वास्थ्य होकर हम सबके बीच आए। मौके पर रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ, चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ शैलेश त्रिपाठी, डीन डॉ विवेक कश्यप सहित विभाग के चिकित्सक मौजूद थे।
पद्मश्री सिमोन उरांव की सेहत में हो रहा सुधार
वही पद्मश्री सिमोन उरांव का इलाज कर रहे न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ गोविंद माधव ने कहा कि चक्कर आने के बाद उनकी आवाज लड़खाने लगी थी। वह बोल भी नहीं पा रहे थे। उनका दाहिना हाथ और दाहिना पैर कमजोर हो कर काम करना बंद कर दिया था। यह समस्या बीपी बढ़ने के कारण हुई। ब्रेन में ब्लड क्लॉट कर गया था। जिस कारण स्ट्रोक की समस्या हुई। उन्होंने कहा कि सिटी स्कैन कराने के बाद इलाज शुरू किया गया है। अगले दो-तीन दिनों में सेहत में और सुधार होगा। जिसके बाद उन्हें निरंतर दवाइयां लेनी पड़ेगी।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!