हिटलर की राह चलेगा तो हिटलर की मौत मरेगा मोदी – सुबोधकांत सहाय

Published: Updated:

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विवादित बयान दिया है. उन्होंने दिल्ली के जंतर मंतर पर कांग्रेस द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिटलर के रास्ते चल रहे हैं. उन्होंने साफ़ कहा कि यदि हिटलर की राह चलेगा तो हिटलर की मौत मरेगा मोदी. ये याद रख लो मोदी. कहा कि मुझे तो लगता है कि हिटलर का सारा इतिहास इन्होंने पार कर लिया. हिटलर ने भी एक ऐसी संस्था बनायी थी जिसका नाम था खाकी. सेना के बीच में उसने बनाया था. उसी राह पर मोदी चल पड़े हैं. मालूम हो कि सुबोधकांत सहाय कांग्रेस के बड़े नेता हैं. केंद्र सरकार में गृह मंत्रालय सहित कई अन्य विभागों के मंत्री रह चुके हैं. ऐसे में सुबोधकांत सहाय के इस बयान से एक बार राजनीती गरमायेगी.

रांची के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सहाय ने अपने भाषण में जो कुछ कहा, उसे हम जस का तस यहां लिख रहे हैं. सहाय ने कहा, ‘ये लुटेरों की सरकार, मोदी जो मदारी के रूप में इस देश में आकर पूरी तरह तानाशाही स्वरूप में आ गया है. मुझे तो लगता है कि हिटलर का सारा इतिहास इसने पार कर लिया. हुड्डा साहब बड़े गांव की भाषा में समझा रहे थे. हिटलर ने भी फौज के अंदर एक संस्था बनाई थी, उसका नाम था खाखी. मोदी हिटलर की राह चलेगा, तो हिटलर की मौत मरेगा, ये याद रख लो मोदी.’

07 05 2020 deepak prakash7 20250544

ऐसे बयान देकर कांग्रेस अपनी मौत खुद स्वीकार कर रही : दीपक प्रकाश

झारखण्ड भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सुबोधकांत सहाय के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस मरणासन स्थिति में है. कहा कि कांग्रेस के लोग ऐसे बयान देकर खुद अपनी मौत स्वीकार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जननेता हैं. वह सिर्फ भाजपा के नहीं पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं. जिस तरह से कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगा कर लोकतंत्र की हत्या की थी, उसी तरह की बात कांग्रेस के नेता कर रहे हैं. हिटलर तो वो लोग थे जिन्होंने देश में आपातकाल लगाया था.

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More