
Ranchi : अब रिम्स में ही कोरोना वायरस के वेरिएंट की पहचान हो सकेगी. रिम्स को अपना जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन मिल गया है. सोमवार देर शाम मशीन रिम्स पहुंची. बता दें कि 1 साल से भी अधिक समय से रिम्स के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग मशीन की खरीदारी की प्रक्रिया चल रही थी.
रिम्स में अलग से एक डिपार्टमेंट बना
अब रिम्स में जिनोम सिक्वेंसिंग आने से वैरिएंट की पहचान के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता था. बता दें कि कोरोना वायरस के अलावा कई तरह के अनुवांशिक शोध में इस मशीन का इस्तेमाल हो सकेगा. इसके लिए रिम्स में अलग से एक डिपार्टमेंट भी तैयार किया गया है. मालूम हो कि यह मशीन एनएचएम के माध्यम से खरीदी गई है. दूसरी मशीन दुमका के लिए खरीदी जानी है.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!