दो दिवसीय दिशुम माघ बुरु पूजा सह खेलकूद संपन्न, छात्र हुए सम्मानित

by Aaditya HridayAaditya Hriday

जमशेदपुर। आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति जुड़ी में दो दिवसीय दिशुम माघ बुरु पूजा सह खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गया। क्षेत्र में सुख-शांति के लिए जाहेरस्थान में नाया (पुजारी) द्वारा पूजा अर्चना किया गया। 5 गांव के नाया क्रमश: डिबु सरदार, रुपसिंह सरदार, जितेन सरदार, पल्टु सरदार, राजकिशोर सरदार, बलदेव सरदार,रंजित सरदार, वृहस्पति सरदार, महेश्वर सरदार, रासबिहारी सरदार, झंडू सरदार, साधु सरदार, मोती सरदार, पुतुल सरदार, कार्तिक सरदार व सुखलाल सरदार को नया वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर भूमिज समाज के प्रथम श्रेणी से मैट्रिक व इंटर उतीर्ण करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि के रुप में पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व पार्षद दुखनीमाई सरदार, गणेश सरदार, मनोज सरदार, विभीषण सिंह सरदार, शरत सिंह सरदार, भक्तरंजन सरदार, बिरेन सरदार सहित अन्य उपस्थित थे। अतिथियों ने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति का पुजारी है। समाज का उत्थान शिक्षा से ही संभव है। माघ बुरु पूजा का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति के लिए कामना करना है। उन्होंने समाज के लोंगो से एकजुट रहने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष दिनेश सरदार, सचिव धिरेन सरदार, रवीन्द्र सरदार, शिवजन सरदार, सुधीर सरदार, ग्राम प्रधान भीमसेन सरदार, श्यामल सरदार, जयहरि सिंह मुंडा, श्रीजन सरदार सहित अन्य ने सहयोग किया।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More