रांची। बहावलपुरी पंजाबी समाज एवं बहावलपुरी पंजाबी समाज महिला समिति का द्विवार्षिक चुनाव (सत्र 2022-24) 27 फरवरी को होगा। इसको लेकर वर्तमान सत्र की अंतिम बैठक 17 फरवरी रात 9:00 बजे विवेकानंद हॉस्पिटल में हुई। जिसमें वर्तमान सचिव अश्विनी सुखीजा द्वारा उपलब्धियों का ब्यौरा दिया गया। कोषाध्यक्ष आशीष दुआ द्वारा आय-व्यय का लेखा-जोखा पेश किया गया। संस्था के अध्यक्ष कवलजीत मिढ़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से 27 फरवरी दिन रविवार को चुनाव कराने का फैसला किया गया। संस्था द्वारा सर्वसम्मति से क्षेत्र के पूर्व वार्ड पार्षद देवराज खत्री को मुख्य चुनाव अधिकारी एवं नंदकिशोर अरोड़ा को चुनाव अधिकारी की जिम्मेवारी दी गई है। इस चुनाव में समाज के मतदाता कार्यकारिणी के 21 सदस्यों का चयन करेंगे एवं चयनित 21 सदस्य आपसी सहमति से अध्यक्ष सचिव एवं अन्य पदों का चुनाव करेंगे। 20 एवं 21 फरवरी को नामांकन की प्रक्रिया होगी एवं 23 फरवरी को नामांकन वापसी के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। 27 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक समाज के सदस्य मतदान करेंगे। संस्था द्वारा मतदान के दौरान सदस्यों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने जानकारी दी कि इस मौके पर संस्था के संरक्षक शहर के प्रसिद्ध लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ सतीश मिढ़ा को इंडियन एसोसिएशन आॅफ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जन्स का निर्विरोध सचिव चुने जाने पर संस्था की ओर से बधाई दी गई। बैठक में कवलजीत मिढ़ा, अश्विनी सुखीजा, ललित किंगर, किशोरी पपनेजा, प्रमोद चूचरा, गुलशन अरोड़ा, जितेंद्र मुंजाल, कामराज खत्री, रमेश गिरधर, सोनू पपनेजा, हरीश नागपाल आदि उपस्थित थे।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!