मांग पत्र लेकर विधायक सुखराम के पास पहुंचे स्काउट्स एंड गाइड्स
चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स चक्रधरपुर मंडल के कैडेट्स ने अपनी समस्याओं को लेकर स्थानीय विधायक सुखराम उरांव से उनके बनमालीपुर स्थित आवास में मुलाकात की। विधायक को पत्र भी सौंपा गया। जिसमें बताया गया कि दो वर्षों से स्काउट्स गाइड्स कोटा से बहाली पर रोक लगा दी गई है। जबकि पिछले 41 वर्षों से बहाली चल रही थी। दो वर्षों से कोटा बंद होने के कारण बहुत सारे स्काउट्स गाइड्स की निर्धारित उम्र सीमा समाप्त होने को है। इन सभी समस्याओं को लेकर विधायक से मदद की गुहार लगाई गई। समस्याओं से अवगत होने पर विधायक ने रेल मंत्रालय तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया। कहा कि उनकी मांगों पर रेल मंत्रालय के साथ स्थानीय रेलवे अधिकारियों से बात कर हल निकाला जाएगा।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!