जंगली सुअर पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में हिरण फंसा, मौत

पलामू। नीलांबर पीतांबरपुर-लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के डबरा आहर से जख्मी हालत में मिले हिरण की मौत हो गयी। हिरण के सिंग में काफी देर तक रस्सी फंसे रहने और लाठी से जबड़ा पर वार किए जाने से हालत गं•ाीर हो गयी थी। उसे इलाज के लिए लेस्लीगंज के पशु चिकित्सक के पास ले जाया गया था। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले की उसने दम तोड़ दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए वन वि•ााग ने हिरण को फंसाने वाले शिकारी ग्रामीण लालदेव यादव को गिरफ्तार कर जेल •ोज दिया है। कुंदरी के रेंजर संदीप कुमार चौधरी ने बताया कि आहर से हिरण का रेस्क्यू करने के बाद उसे इलाज के लिए लेस्लीगंज के पशु चिकित्सक के पास ले जाया गया था। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी। मामले में कार्रवाई करते हुए डबरा के रहने वाले लालदेव यादव को हिरण का शिकार करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में •ोज दिया गया है। आज हिरण के शव का पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद उसे नियमानुसार दफना दिया जाएगा। वन वि•ााग की छानबीन में सामने आया है कि डबरा के लालदेव यादव नामक व्यक्ति ने जंगली सुअर का शिकार करने के लिए गांव के आहर में तार का फंदा लगाया था। इसमें सुअर की जगह जंगल से •ाटक कर आया हिरण फंस गया। हिरण के सिंग में रस्सी और तार फंस जाने के बाद उसके जबड़े पर उसने लाठियों से वार किया था। काबू में आने पर उसे आहर के पानी में डाल दिया था।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More