12 मोबाईल,चेन,पायल,एटीएम,औजार व नगदी बरामद
रांची। मुरहू थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना के बाद की गयी कार्रवाई में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के एक दर्जन मोबाईल चांदी का पायल, चेन और नगदी समेत चोरी के इस्तेमाल में किये गये औजारों को बरामद कर लिया है।
मामले की जानकारी देते हुए खूंटी जिले के पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने बताया कि गिरफ्तार दोनों चोरों में एक सिलाय कंडीर उर्फ सुखराम कंडीर मुरहू थाना के कोटा स्कूल टोला का और रुपनाथ बोदरा उर्फ एतवा बोदरा पं सिंहभूम के ग्राम सोंगरा का रहने वाला है। इन दोनों के द्वारा 2 फरवरी की रात में गोड़ा टोली और डुडरी में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबध में थाने को शिकायत मिलने के बाद टीम बना कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। उसके बाद टीम अपने गुप्त चरों के मारफत इन दोनों तक पहुंची और गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशान देही पर चोरी की उक्त सामानों की बरामदगी भी कर ली गयी। उन्होंने बताया की दोनों ने दोनों कांडों में अपनी संलिप्ता स्वीकारी उसके बाद उन्हें जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण और भी जानकारियां दी है जिस पर पुलिस आगे कार्रवाई करेगी।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!