विषय कंबीनेशन में गणित और फिजिक्स के लिए एक ही शिक्षक होंगे

by Aaditya HridayAaditya Hriday

झारखंड के हाई स्कूलों में कोर्स कंबीनेशन के अनुसार होंगे शिक्षक की बहाली
कैबिनेट की मंजूरी के बाद संशोधित नियमावली हो जाएगी लागू

रांची। शिक्षा के स्तर पर सुधार कर बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है। वर्षो से हाई स्कूलों में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए सरकार की ओर से पहल तेज कर दी गई है। अब हाई स्कूलों में जल्द ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। नियुक्ति नियमावली में बदलाव होने के साथ ही स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति नियमावली को संशोधित कर लिया है। इस नयी नियमावली को कार्मिक, वित्त और विधि विभाग की सहमति भी मिल गयी है। संशोधित नियमावली में शिक्षकों की संख्या को लेकर बदलाव किया गया है। हालांकि जो बदलाव किया गया है उसे अभी कैबिनेट की मंजूरी मिलना अभी बाकी है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के साथ ही झारखंड में हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति नियमावली लागू हो जाएगी। इस नयी नियमावली में अब विज्ञान और सोशल साइंस विषयों के लिए अलग-अलग शिक्षक नियुक्त करने की बजाय विषयों का कंबीनेशन बना कर नियुक्ति की जाएगी। हाई स्कूल में शिक्षक नियुक्ति के लिए पद भी सृजित किए गए हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विषय कंबीनेशन में गणित और फिजिक्स के लिए एक ही शिक्षक नियुक्त किये जायेंगे। इसी तरह केमिस्ट्री और बायोलोजी के लिए एक शिक्षक नियुक्त किये जाएंगे। सोशल साइंस की बात करें तो हिस्ट्री और सिविक्स के लिए एक शिक्षक नियुक्त होंगे। जबकि भूगोल विषय के लिए अलग से शिक्षक नियुक्ति की जाएगी। वहीं लैंग्वेज पेपर में भी तीन पद सृजित किए गए हैं। जानकारी हो कि राज्य के हाई स्कूलों में शिक्षकों के 25169 पद सृजित हैं। वर्तमान में इनमें 14 हजार पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों के अतिरिक्त 189 हाई स्कूलों में शिक्षकों के पद सृजित किए गए हैं। यह सृजित पद विभिन्न विषयों और भाषा के हैं। इन सभी पदों में नियुक्ति के लिए नियमावली बनायी गयी है। कैबिनेट की इस नयी नियुक्ति नियमावली में मुहर लगते ही विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More