गिरिडीह। पुलिस ने नक्सली संगठन भाकपा माओवादी से संबंध रखने ववाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों की गिरफ्तारी पीरटांड के इलाके से हुई है। जिनकी गिरफ्तारी हुई है उनके पास से नक्सली पोस्टर और विस्फोटक मिली है। तीनों संभावत: भाकपा माओवादी के इनामी नक्सली के दस्ते के कैडर हैं। इनके मारक दस्ते में शामिल होने की भी चर्चा है। शुक्रवार की देर रात से पुलिस इनसे लगातार पूछताछ कर रही है। अभी तक इस मामले में किसी प्रकार की जानकारी पुलिस ने नहीं दी है। हालांकि जो सूत्र बता रहे हैं उसके अनुसार तीनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। नक्सली संगठन द्वारा प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के बाद दो बार विरोध में बंद का भी आह्वान किया गया था। इस बार 21 जनवरी से 26 जनवरी तक दोनों की रिहाई की मांग को लेकर प्रतिरोध दिवस मनाया गया था। इस दौरान गिरिडीह के खुखरा और मधुबन में मोबाइल टॉवर भी उड़ा दिए गए थे। वहीं डुमरी के नुरंगो के समीप बराकर नदी पर पुल को भी नक्सलियों ने उड़ा दिया था। इसके अलावा गिरिडीह से सटे बिशनगढ़ थाना इलाके में मोबाइल टॉवर उड़ाने की कोशिश भी की गई थी। जबकि कई स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए गए थे।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!