डीवीसी कमांड एरिया में बिजली कटौती पर शिक्षा मंत्री की डीवीसी चेयरमैन के साथ बैठक
डीवीसी पर बकाये पर सोमवार को वित्तमंत्री और शिक्षा मंत्री करेंगे हिसाब
रांची। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की सख्ती और फटकार के बाद दामोदार वैली कॉपोर्रेशन(डीवीसी) के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। शनिवार से डीवीसी के कमांड एरिया के 7 जिलों में कोई बिजली कटौती नहीं की जाएगी। आज शिक्षा मंत्री के साथ डीवीसी के चेयरमैन और अधिकारियों की बैठक हुई। जिसके बाद तय हुआ कि डीवीसी के कमांड एरिया में पूर्वी की तरह 600 मेगावाट बिजली दी जाएगी। वर्तमान में लगभग 350 मेगावाट बिजली डीवीसी की तरफ से सप्लाई की जा रही थी। इसके कारण इलाके में 10-12 घंटे तक की लोड शेडिंग की जा रही थी। शिक्षा मंत्री ने आज डीवीसी चेयरमैन को इस समस्या के समाधान के लिए रांची बुलाया। प्रोजेक्ट भवन में आयोजित बैठक में डीवीसी चेयरमैन के साथ उनका पूरा बोर्ड मौजूद था। यहां शिक्षा मंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि अगर सरकार का बकाया तो क्या उनके ऊपर देनदारी नहीं। लेकिन सरकार ने कभी उन्हें परेशान किया है।
बैठक में वित्त मंत्री ने कहा कि कई तरह के है बकाया
वार्ता के दौरान वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव भी मौजूद थे। इस दौरान डीवीसी के बकाए की भी फाइल खांगली गई। तो कई प्रकार का बकाया सामने आया। इस दौरान ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव के अलावा जेबीवीएनएल के पदाधिकारी मौजूद थे।
बकाए पर सोमवार को होगी बातें
बैठक के बाद मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि डीवीसी और राज्य सरकार के बीच बकाया भुगतान का मामला सुलझने के कगार पर है। सोमवार को पूरा हिसाब किया जाएगा । इसमें डीवीसी के अधिकारी के साथ झारखंड सरकार के अधिकारी भी बैठेंगे। 2016 से डीवीसी और राज्य सरकार का भुगतान का मामला चल रहा है। दरअसल 2016 में राज्य सरकार ने ऊश्उ को जो भुगतान करना था उसमें 11.5 करोड़ ज्यादा भुगतान हो गया है। डीवीसी से इसे बिल में एडजस्ट करने की बात चल रही है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!