साइबर ठगी में दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े झारखंड के चार ठग, दो धनबाद के

by Aaditya HridayAaditya Hriday

धनबाद। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने देशभर में केवाइसी कराने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपी अब तक देशभर में 50 से अधिक लोगों को शिकार बना चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों में धनबाद के संथालडीह निवासी मुकेश कुमार सिंह, गिरिडीह निवासी दुलार कुमार मंडल, पिंटू और धनबाद के चेतलाल शामिल हैं। दुलार और पिंटू भाई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में ठगी के 10 मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद और मामले सामने आने की उम्मीद है। पता चला है कि आरोपी लोगों के मोबाइल फोन एनी डेस्क साफ्टवेयर डाउनलोड करवा कर ठगी करते थे। उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी के मुताबिक, पीड़ित अरविंद और उनकी पत्नी के खाते से 10 लाख रुपये की ठगी हुई थी। जांच में पता चला कि आरोपियों ने पीड़ित को 13 जनवरी को केवाइसी कराने को लेकर लिंक भेजा था। जब पीड़ित ने लिंक को खोल कर उसमें डिटेल भर दिया। तो उसके बाद उन्हें एनी डेस्क डाउनलोड करने के लिए फोन आया। वह ठग के झांसे में आ गए। ठगों ने पहले पीड़ित के खाते से चार लाख रुपये हड़पे। उसके बाद पैसे वापस करने के नाम पर उनकी पत्नी के खाते से भी करीब छह लाख रुपये हड़प लिए।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More