गिरिडीह। मरगोड़ा में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना सोमवार की देर रात मरगोड़ा स्थित पुल पर हुई। मरने वाले की पहचान राजधनवार निवासी गोरहंद के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार व्यक्ति बेटी के विवाह के लिए बिरनी के पेशम पंचायत में रिश्ते की बात करने गए थे। इसी दौरान घर लौटते वक्त यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पुल के पास अधिक मोड़ होने के कारण अंधेरे में बाइक अनियंत्रित होकर पुल के खंभे से टकरा गई। घटना की सूचना आज सुबह मिलने के बाद बिरनी थाने के एएसआई बिपिन कुमार मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद आज सुबह शव को देखने के लिए आसपास के गांवों से लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। पुलिस की ओर से घटना की सूचना पीड़ित परिवार को दी गई।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!