भाभी के साथ मिलकर पत्नी को गला घोंटकर मारने वाला पति गिरफ्तार

by Aaditya HridayAaditya Hriday

फंदे में लटकाकर आत्महत्या रूप देने का किया था प्रयास, भाभी-देवर गए जेल
जामताड़ा। विवाहिता प्रिया देवी का शव गत 20 जनवरी को फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया था। इस मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्यारा पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का शव मिलने के बाद जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी मनोज कुमार सिंह ने अपनी भाभी शोभा देवी के साथ मिलकर पहले पत्नी का गला घोंटा। फिर इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी पति और भाभी को गिरफ्तार कर लिया। मरने वाली महिला की मां करणी देवी की ओर से थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया कि बेटी का विवाह मनोज कुमार सिंह के साथ हिंदू रीति रिवाज से किया था। कुछ दिनों के बाद से ही पति एवं उसकी भाभी की ओर से दहेज के लिए बेटी को शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। गत 18 जनवरी को बेटी प्रिया देवी ने फोन कर बताया था कि उसके पति की ओर से उसके साथ मारपीट की गई है। खाना तक नहीं दिया जा रहा। गत 20 जनवरी की सुबह 9 बजे गांव वालों ने फोन से सूचना दी कि उसकी बेटी की मौत हो गई है। जब वह घटनास्थल पर पहुंचीं तो देखी कि उसकी बेटी लाश कमरे में पड़ी हुई है। दमाद घर से फरार है। उन्होंने अपने स्तर से पूरे मामले की जानकारी ली। इसमें यह साफ पता चला रहा था कि बेटी की हत्या की गई है। पुलिस ने मामले की जांच की। इसके आधार पर हत्या में शामिल दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More