एक बच्ची की मां ने 6 साल छोटे प्रेमी संग ससुराल में पकड़ी गई

by Aaditya HridayAaditya Hriday

पति ने अपने बच्ची और पत्नी को प्रेमी के साथ किया विदा

पलामू। इश्क पर किसी को जोर नहीं। यह कहावत तरहसी थाना क्षेत्र के गोइंदी में 1 बच्ची की मां के साथ फीट बैठा। वह अपने ससुराल में अपने से 6 साल छोटे उम्र के प्रेमी के साथ पकड़ी गई। महिला अपने प्रेमी के साथ पिछले कई दिनों से रह रही थी। ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर प्रेमी को पकड़ा लिया। इसके बाद पूरे मामला का खुलासा हुआ। महिला का पति, सास और ससुर सभी घर से बाहर रहते थे। पति मजदूरी के सिलसिले में प्रदेश गया हुआ है। वहीं सास, ससुर घर से 4 किलोमीटर दूर तिलदाग में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे। ग्रामीणों ने महिला को बहुत समझाया लेकिन वह प्रेमी को छोड़कर अपने पति के साथ रहने के लिए तैयार नहीं हुई। पति को जब फोन पर पूरे प्रकरण की जानकारी मिली तो वह अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए तैयार हो गया। ग्रामीणों की उपस्थिति में महिला को उसकी रजामंदी से प्रेमी साथ भेज दिया गया। पति ने महिला को अपनी बेटी को साथ ले जाने की भी इजाजत दे दी। गोइंदी के टंकू सिंह की पत्नी रेश्मी देवी (25वर्ष) का प्रेम प्रसंग कुसडीह-बनई निवासी अरूण मोची (19वर्ष) के साथ पिछले 2 वर्ष से चल रहा था। दोनों घर में किसी के न होने का फायदा उठा रहे थे। अरूण अक्सर गोइंदी आया करता थ। रेश्मी के साथ ही रहता था। ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। महिला रेश्मी देवी का अक्सर पति के साथ विवाद होता था। इस मामले में कई बार पंचायत भी हुई थी लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। प्रेमी के पकड़े जाने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया। कई घंटे तक चली बैठक के बाद ग्राम सभा में पति से फोन पर पत्नी को छोड़ने की सहमति ली। इसके बाद दोनों को गांव से विदा कर दिया गया।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More