Table of Contents
नामकुम आर्मी ग्राउंड में दो दिवसीय आयोजन, वायुसेना प्रमुख भी होंगे मौजूद
रांची के आसमान में अब गर्जना की गूंज सुनाई देगी, जब भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबैटिक्स टीम अपने रोमांचक करतबों से दर्शकों का दिल जीतने उतरेगी। 19 और 20 अप्रैल को सुबह 9:45 बजे से 10:45 बजे तक रांची के खोजाटोली आर्मी ग्राउंड में वायुसेना का अद्भुत एयर शो आयोजित किया जाएगा, जिसमें शौर्य, पराक्रम और देशभक्ति की मिसाल पेश की जाएगी।
🔥 हॉक जेट विमानों की गड़गड़ाहट से गूंजा रांची एयरस्पेस
गुरुवार को सूर्य किरण टीम के 10 हॉक जेट विमान रांची एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद टीम ने आसमान में अभ्यास उड़ानें भरते हुए पूरे एरिया की मैपिंग की। इन रोमांचक उड़ानों की झलक ने रांची के लोगों में पहले ही जोश और उत्साह भर दिया है। सोशल मीडिया पर इन अभ्यास उड़ानों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
✈️ एयरस्पेस रहेगा अस्थायी रूप से बंद, कई फ्लाइट्स के समय में बदलाव
एयर शो के दौरान सुरक्षा कारणों से 19 और 20 अप्रैल की सुबह 9:45 से 10:45 तक रांची एयरपोर्ट का एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इसकी वजह से हैदराबाद और मुंबई से आने वाली इंडिगो फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं। वहीं दिल्ली के लिए इंडिगो और एयर इंडिया की उड़ानों के समय में भी बदलाव किया गया है।
हालांकि एयरपोर्ट प्रबंधन ने यह स्पष्ट किया है कि सभी उड़ानें निर्धारित दिन पर होंगी, केवल टाइमिंग में फेरबदल किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय की जानकारी पहले से चेक कर लें।
यह भी पढ़े : Air Show Ranchi: नामकुम में मांस-मछली की दुकानों पर प्रतिबंध!
यह भी पढ़े : Air Show Ranchi: DC की इमरजेंसी मीटिंग, क्या होने वाला है?
🚫 आर्मी ग्राउंड बना नो-फ्लाई ज़ोन, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
एयर शो को देखते हुए आर्मी ग्राउंड के 200 मीटर के दायरे को 20 अप्रैल तक नो फ्लाई ज़ोन घोषित कर दिया गया है। इस क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग, और हॉट एयर बैलून उड़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। यह कदम शो की सुरक्षा और प्रभावशाली आयोजन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
🎖️ वायुसेना प्रमुख भी होंगे शामिल, स्कूल-कॉलेजों से अपील
इस ऐतिहासिक आयोजन में भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह स्वयं भाग लेंगे। उनकी मौजूदगी एयर शो को और भी विशेष बनाएगी।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सभी स्कूलों और कॉलेजों के प्राचार्यों और प्रबंधकों से अपील की है कि वे विद्यार्थियों को इस आयोजन को देखने के लिए प्रेरित करें, जिससे युवा पीढ़ी वायुसेना के साहस और समर्पण को नजदीक से महसूस कर सके।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!