नाबालिग गैंग रेप में पुलिस कर रही वैज्ञानिक तफ्तीश

by Aaditya HridayAaditya Hriday

आरोपियों का पुलिस करायेगी डीएनए टेस्ट-डीएसपी
रांची। चान्हो गैंग रेप मामले में पुलिस की तफ्तीश अभी पुरी नहीं हुई है। इस मामले के आरोपियों के खिलाफ पुलिस पुख्ता सबुत इकट्ठा करने में जुटी हुई है। जिले के पुलिस कप्तान एसके झा के निर्देश पर खलारी डीएसपी की देख रेख में गहन पड़ताल की जा रही है। डीएसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि गैंग रेप मामले में नाबालिग का मेडिकल टेस्ट के अलवा आरोपियों का भी डीएनए टेस्ट कराया जायगा। पुलिस इस मामले में वैज्ञानिक तफ्तीश भी कर रही है। इसी के तहत आज पुलिस की स्पेशल टीम लड़की को अगवा करने वाली जगह ग्राम पाटुक के पास बड़का पुल पहुंची और दौड़ लगा रही लड़कियों की जगह स्कैच कर जांच कर रही है। उन्होने कहा कि इस कांड के आरोपियों के खिलाफ पुलिस जांच में पुलिस ऐसी चूक या कमी नहीं करना चाहती है,जिससे आरोपियों को लाभा मिले।
श्री नैथानी ने बताया कि आगे की जांच में घटना को अंजाम देने के आरोपी सरगना कुद्दुस अंसारी के खिलाफ कई आरोपों की जानकारी मिल रही है। कहा कि वह इस घटना के दो दिन पहले रांची से एक युवती से मोबाईल छिनतई कर यहां भाग आया था। उसके अलावा उसके खिलाफ रांची सहित रामगढ़,धनबाद,बोकारो व हजारीबाग से कार में गाय बकरी चोरी करने की भी शिकायतें आ रही हैं,जिसकी पुलिस गंभीरा से जांच कर रही है।
मॉब लिंचिंक का शिकार हो सकते थे आरोपी—
गैंग रेप के मामले में चान्हो गांव के कई लोगों ने निंदा करते हुए इसे घिनौनी हरकत बाताया। गांव के कई समाजसेवियों ने कहा कि आरोपी मॉब लिंचिंग के शिकार हो सकते थे लेकिन संयोग से घटना स्थल पर मौजूद लोग मामले को भांप नहीं सके और सभी वहां भाग निकले।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More