‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित हुई झारखंड की बेटी सलीमा टेटे

by Aaditya HridayAaditya Hriday
झारखंड सलीमा टेटे अर्जुन पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को हॉकी खेल में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित ‘अर्जुन पुरस्कार 2024’ से सम्मानित किया। देश के 32 खिलाड़ियों को इस अवार्ड से नवाजा गया उसमें झारखंड के सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे का भी नाम शामिल है। सभी खिलाड़ियों को 17 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में सम्मानित  गया। बता दें कि झारखंड की सिमडेगा जिले के बड़की छापर की गांव की रहने वाली सलीमा टेटे वर्तमान में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान भी है।

अर्जुन अवॉर्ड के लिए उनका चयन होने के बाद झारखंड के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। आज जिस सलीमा को आप जानते हैं उस सलीमा के हालात हमेशा से ऐसे नहीं थे। सलीमा टेटे काफी कठिनाइयों का सामना करके इस मुकाम को हासिल किया है। उनका बचपन काफी कठिनाइयों भरा रहा है।

सलीमा टेटे झारखंड की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी है, जिसे अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इससे पूर्व झारखंड के एकमात्र हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन स्व.माइकल किंडो को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पिछले 10 वर्षों में झारखंड के तीन हॉकी खिलाड़ी सिलबानुस डुंगडुंग और माइकल किंडो को मेजर ध्यानचंद अवार्ड और अब सलीमा को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़े… केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन 3 दिनों के दौरे पर आ रहे हैं झारखंड

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More