Dead Body Buried in Road in Ranchi : रांची के बरियातू इलाके में एक शव बीच सड़क पर दफनाए जाने की खबर ने इलाके में दहशत फैला दी है। यह घटना स्थानीय लोगों के लिए चौंकाने वाली है। शव को सड़क के बीचों-बीच दफनाए जाने का कारण अबतक पता नहीं चल पाया है। मिली जानकरी के मुताबिक 40-50 की संख्या में लोग पहुंचे और बीच सड़क पर शव दफना कर चले गए। हालांकि इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है।
पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शव का संबंध किसी अपराध से तो नहीं है। इस घटना से लोगों में भय का माहौल बन गया है। ऐसी घटनाओं में आमतौर पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठते हैं और स्थानीय प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की उम्मीद की जाती है। (Dead Body Buried in Road in Ranchi)
ये भी पढ़े… बच्ची रोती रही, चूहे खाते रहे; 40 टांके लगाए गये नवजात को
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!